Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kondagaon News : शिक्षक के घर निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने से 14 वर्षीय नाबालिक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

Kondagaon News
X

Kondagaon News

Kondagaon News

कोंडागांव,बंकिम साना

Kondagaon News : शिक्षक के घर निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने से 14 वर्षीय नाबालिक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घिराव

Chhattisgarh News : असम से लाकर आजीवन बंधक बनाए गए वन भैसों के मामले में जनहित याचिका : कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Kondagaon News : जिला मुख्यालय कोंडागांव में रविवार के दोपहर सितली निवासी 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची की निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने के चलते मृत्यु हो गई,जानकारी के लिए बता दे शिक्षक विनोद शार्दुल ने नाबालिक बच्चों को अपने निर्माणधीन घर में काम करने के लिए लाया था।

इसके बाद आज परिजनों के द्वारा कोतवाली थाना पहुंच जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया,साथ ही शिक्षक विनोद शार्दुल पर सक्त कार्रवाई करने की मांग की।

नाबालिक मृतक के परिजनों का कहना है कि बीते दिन शिक्षक विनोद शार्दुल अपने बाइक में उनके घर पहुंचा एवं उनकी नाबालिक बच्ची को काम करने जबरन अपने घर ले जाना चाह, जब नाबालिक के द्वारा शिक्षक विनोद शार्दुल को मना किया गया

Kondagaon News

,तो विनोद शार्दुल ने नाबालिक को परीक्षा में फेल करने की धमकी दी,मजबूरी में नाबालिक बेमन से विनोद शार्दुल के निर्माणघिन घर में काम करने पहुंची। परिजनों ने आगे जानकारी देते हुए बताया पुलिस प्रशासन भी उनकी शिकायत लिखाने के लिए तैयार नहीं है

Sukma News : CRPF के जवानों ने आग से बचाया ग्रामीण का आसरा, नक्सल विरोधी अभियान के साथ ग्रामीणों के सुख दुख में भी हिस्सेदार होते हैं जवान

उनका कहना है कि जब तक पुलिस प्रशासन आरोपी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करेंगे तब तक वह नाबालिक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि नाबालिक बच्चों को बिना किसी जानकारी के ही काम के लिए लाया गया था परिजन अपने बच्चों को खोकर अत्यंत दुखी है,

मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी सौरव उपाध्याय ने बताया कि नाबालिक बच्चे का पोस्टमार्टम कर मार्ग इंटीमेशन कर मामले की जांच सूरी कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019