Kolkata Gang Rape : डॉक्टरों ने की न्याय की मांग, जिला के सभी अस्पतालो में हड़ताल, मरीज हलाकान

Kolkata Gang Rape
Kolkata Gang Rape
Kolkata Gang Rape : पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता पुवँक गैंगरेप के विरोध में आज गरियाबन्द जिला के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन स्वरूप एकदिवसीय धरना व प्रदर्शन करते हुए
चिकित्सकीय कार्यों का बहिष्कार कर रैली निकाल नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ।आज गरियाबंद जिले अस्पताल के साथ 5 सी.एस.सी. ,28 सब सेन्टर बंद रहा सिर्फ इमरजेंसी कार्यों के लिए ही डॉक्टर नजर आए।
वहीं दूसरी ओर इस बन्द के चलते जिला के विभिन्न मरीजों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा क्योंकि ग्रामीणों को इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी
और वे बिमार बच्चे, बुजुर्गों व महिलाओं को लेकर लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं किंतु उन्हें निराशा के साथ वापस जाना पड़ रहा है ।
Kolkata Gang Rape
पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में चिकित्सा छात्रा के साथ हुए दानवीय कृत्य, रेप कर हत्या का हेल्थ फेडरेशन विरोध करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रोटेस्टर्स को सामूहिक रूप से भीड़ के द्वारा हमला और इस
जघन्य अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश करना अपराधिक मानसिकता का परिचायक है। मृत छात्रा के लिए हम तत्काल न्याय की मांग करते हैं और दोषियों पर तत्काल अतिशिघँ कठोर वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हैं।
साथ ही तत्काल संपूर्ण देश में चिकित्सक एवम संपूर्ण चिकित्सकीय स्टाफ सुरक्षा के लिए कठोर कानून लाया जाए एवम उनका कड़ाई से पालन हो।
आत्मसमर्पित नक्सली बहनों ने मुझे राखी बांधी : विजय शर्मा
जिसमे संस्था प्रमुख पर भी कार्यवाही शामिल हो।मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाए।


