Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kolkata Earthquake: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, घर छोड़कर भागे लोग, पूर्वोत्तर राज्यों में भी असर

Kolkata Earthquake: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, घर छोड़कर भागे लोग, पूर्वोत्तर राज्यों में भी असर
X

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, घर छोड़कर भागे लोग, पूर्वोत्तर राज्यों में भी असर

Kolkata Earthquake: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके कोलकाता समेत प्रदेश के कई जिलों में महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व था। स्थानीय समयानुसार झटके सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दर्ज किए गए।

Kolkata Earthquake: यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप के बाद कई क्षेत्रों से हल्के झटकों की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बंगाल के मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली के अलावा त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी भूकंप महसूस किया गया। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आए भूकंप के बाद यह कंपन पूर्वोत्तर और कोलकाता तक पहुंचे।

Kolkata Earthquake: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

पाकिस्तान में Ep तड़के भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कई क्षेत्रों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहला झटका रात 1:59 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 190 किलोमीटर की गहराई पर था. इसके बाद सुबह 3:09 बजे पाकिस्तान में दूसरा, अधिक तीव्र झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 रही।

Kolkata Earthquake: बता दें कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप-प्रवण क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टकराहट के कारण हल्के से लेकर तेज झटकों तक, भूकंप अक्सर आते रहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019