Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता की पहले गेंदबाजी, मनीष पांडे को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और अन्य अपडेट

Asian News
KKR vs SRH IPL 2026
X

KKR vs SRH IPL 2026

KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। केकेआर के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

टॉस अपडेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है और गर्मी को देखते हुए पहले स्कोर बोर्ड पर रन लगाना बेहतर रहेगा। वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी माना कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी। केकेआर ने आज मनीष पांडे को मौका दिया है, जो इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

हैदराबाद में आज तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा, जहां तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मुकाबला पिच नंबर 3 पर खेला जाएगा, जिसका इस्तेमाल पहले भी इस सीजन में हो चुका है। पिछले आंकड़ों के अनुसार, इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिला है। हालांकि पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन हैदराबाद की परिस्थितियों में बड़ा स्कोर भी संभव है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 31 मैच हुए हैं, जिनमें केकेआर ने 20 और एसआरएच ने 11 जीते। हालांकि इस सीजन शानदार फॉर्म में हैदराबाद टीम केकेआर को कड़ी टक्कर देने उतरेगी।

लाइव प्रसारण

मैच का सीधा प्रसारण Star Sports चैनलों पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट: फिन एलेन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019