Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR vs RR IPL 2025: रसेल और रिंकू की विस्फोटक पारी की बदौलत KKR ने RR को दिया 207 रनों का लक्ष्य, आर्चर-रियान ने झटके इतने विकेट

Asian News
KKR vs RR IPL 2025
X

KKR vs RR IPL 2025

KKR vs RR IPL 2025: कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आंद्रे रसेल की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी और रिंकू सिंह की अंतिम ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने 207 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। रसेल ने 25 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि रिंकू ने महज छह गेंदों में एक चौका और दो छक्कों के साथ नाबाद 19 रन जोड़े।

KKR vs RR IPL 2025: केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन पर पहला विकेट गिरा। युद्धवीर सिंह ने सुनील नरेन को 11 रन पर बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे और रहमानुल्लाह गुरबाज ने दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। गुरबाज 25 गेंदों में 35 रन बनाकर महेश तीक्ष्णा का शिकार बने। रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 44 रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर आउट हो गए।

KKR vs RR IPL 2025: इसके बाद रसेल ने मोर्चा संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंदों में इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। अंतिम ओवर में आकाश मधवाल ने तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिसका फायदा उठाते हुए रिंकू ने एक चौका और दो छक्के लगाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर, तीक्ष्णा और रियान ने एक-एक विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 207 रनों का टारगेट मिला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019