Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR vs RR IPL 2025: राजस्थान के खिलाफ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से उतरेगी कोलकाता, जानिए मौसम, पिच और संभावित प्लेइंग इलेवन सहित हर डिटेल्स

Asian News
KKR vs RR IPL 2025
X

KKR vs RR IPL 2025

KKR vs RR IPL 2025: कोलकाता: IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, और आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। केकेआर जहां प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम बिना किसी दबाव के कोलकाता का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेगी।

KKR vs RR IPL 2025: कोलकाता में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आज (4 मई 2025) मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दिन का तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिसमें न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। उच्च आर्द्रता के कारण उमस का एहसास होगा, लेकिन 10-22 किमी/घंटा की हवा हल्की राहत दे सकती है। बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में मैच के पूरे होने की पूरी उम्मीद है।

KKR vs RR IPL 2025: Head to Head, Playing11 & AI Prediction


KKR vs RR IPL 2025: ईडन गार्डन्स की पिच का बर्ताव

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। इस सीजन इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। पिछले दोपहर के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर ने मिलकर लगभग 500 रन बनाए थे। आज भी फैंस को रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। इस मैदान का औसत स्कोर 200 के आसपास रहा है, और इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 5 में से 3 मैच जीते हैं। दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।

KKR vs RR IPL 2025: केकेआर बनाम आरआर: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 15 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में आज राजस्थान उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

IPL 2025: 5 Player battles from the KKR vs RR contest at Eden Gardens -  Crictoday

KKR vs RR IPL 2025: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, क्वेन मफाका, वानिंदु हसारंगा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, संजू सैमसन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019