Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR vs RR IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में आखरी गेंद पर KKR ने मारी बाजी, RR को एक रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Asian News
KKR vs RR IPL 2025
X

KKR vs RR IPL 2025

KKR vs RR IPL 2025: कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 1 रन से मात दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी। रियान पराग की 95 रनों की शानदार पारी भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सकी, और KKR ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

KKR vs RR IPL 2025: राजस्थान को 207 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (4 रन) और डेब्यू करने वाले कुणाल सिंह राठौड़ (0) पर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा के जल्दी आउट होने से राजस्थान का स्कोर 71 रन पर 5 विकेट हो गया।

KKR vs RR IPL 2025: रियान पराग ने एक छोर संभाले रखा और शिमरोन हेटमायर (29) के साथ 92 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर लाए। पराग ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी 27 गेंदों में अर्धशतक और एक ओवर में 32 रनों की पारी ने दर्शकों को रोमांचित किया। हालांकि, 18वें ओवर में हर्षित राणा ने पराग को आउट कर KKR को वापसी का मौका दिया।

KKR vs RR IPL 2025: आखिरी दो ओवरों में राजस्थान को 33 रनों की जरूरत थी। आंद्रे रसेल ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जिससे आखिरी ओवर में 22 रनों का लक्ष्य बचा। अंतिम गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन राजस्थान केवल 1 रन ही बना सका। KKR की इस जीत ने उनके प्लेऑफ के सपनों को नया जीवन दिया, जबकि राजस्थान को अब कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा। KKR के लिए मोईन, हर्षित और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वैभव को एक विकेट मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019