KKR vs PBKS IPL 2026
KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने मात्र 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी उस समय क्रीज पर थे।
KKR vs PBKS IPL 2026: मैच रुकने से पहले की स्थिति
बारिश की आशंका मैच से पहले ही जताई जा रही थी। मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही आसमान में घने बादल छा गए और बारिश ने दस्तक दे दी। फिलहाल बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। अगर मैच को कोई नतीजा देना है तो कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी है। इसके लिए कट-ऑफ टाइम 11 बजकर 14 मिनट तय किया गया है। अगर इस समय तक बारिश नहीं रुकी तो मैच रद्द किए जाने की संभावना है।
KKR vs PBKS IPL 2026: दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
केकेआर इस सीजन में अभी तक दोनों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम घरेलू मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी थी। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दो मैच जीतकर चौथे स्थान पर है और इस मुकाबले को जीतकर टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रही है।
बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है और फैंस निराश हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन बारिश और बादलों की आशंका बनी हुई है, जिससे मैच का पूरा होना अनिश्चित है। अब देखना होगा कि कट-ऑफ टाइम से पहले बारिश रुकती है या नहीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


