Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kisan Samman Nidhi : आज किसानों के खातों में 22,700 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी....

Uma Verma
Kisan Samman Nidhi : आज किसानों के खातों में 22,700 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी....
X

Kisan Samman Nidhi : आज किसानों के खातों में 22,700 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी….

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज किसान सम्मान निधि के तहत 22,700 करोड़ रुपये की राशि देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। यह राशि किसानों को उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

यह राशि एक क्लिक में किसानों के खाते में जमा की जाएगी, जिससे किसान अपनी जरूरतों के अनुसार इसका उपयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के भागलपुर से करेंगे, जहां वे किसान सम्मान निधि की राशि की वितरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह कदम किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019