Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kingdom : विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' विवादों में, आदिवासी समुदाय ने दर्ज की शिकायत, पहला गाना 'हृदयम लोपाला' रिलीज

Kingdom : विजय देवरकोंडा की किंगडम विवादों में, आदिवासी समुदाय ने दर्ज की शिकायत, पहला गाना हृदयम लोपाला रिलीज
X

Kingdom : विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ विवादों में, आदिवासी समुदाय ने दर्ज की शिकायत, पहला गाना ‘हृदयम लोपाला’ रिलीज

Kingdom : साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म किंगडम रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। एक ओर जहां फिल्म का पहला गाना हृदयम लोपाला रिलीज किया गया है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी समुदाय ने विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। समुदाय का आरोप है कि विजय ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन में वकील किशनलाल चौहान ने यह शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है।

Kingdom : किशनलाल चौहान ने गुरुवार को विजय देवरकोंडा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया है कि विजय ने अपनी फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर बात की थी और इसकी तुलना 500 साल पहले के आदिवासी संघर्ष से की थी।

Kingdom: विजय देवरकोंडा ने शुरू की 'किंगडम' के लिए डबिंग, जानें कब रिलीज  होगी फिल्म- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | vijay deverakonda starts  dubbing for kingdom know when the film

Kingdom : आदिवासी समुदाय में क्यों है नाराजगी

विजय ने इवेंट में कहा था कि कश्मीर में चल रही समस्याओं का समाधान आतंकवादियों को शिक्षित करना और उनका ब्रेनवॉश रोकना है। उन्होंने कहा, “कश्मीर भारत का है। भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत नहीं, क्योंकि पाकिस्तानी अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं। अगर यह सब चलता रहा, तो आतंकवादी एक दिन अपनी ही सरकार पर हमला करेंगे। यह सब वैसा ही है जैसे 500 साल पहले आदिवासी बिना समझ और बुद्धि के लड़ते थे।” इस बयान को आदिवासी समुदाय ने आपत्तिजनक माना और इसे अपने समुदाय का अपमान बताया।

किंगडम' ओटीटी रिलीज का खुलासा, थिएटिकल रन के बाद इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर  स्ट्रीमिंग होगी विजय देवरकोंडा की एक्शन फिल्म

Kingdom : किंगडम का पहला गाना रिलीज

विवाद के बीच किंगडम का पहला गाना हृदयम लोपाला रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाने का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है, जबकि अनिरुद्ध और अनुपमा ने इसे अपनी आवाज दी है। गीत के बोल कृष्णकांत ने लिखे हैं। यूट्यूब पर गाना काफी पसंद किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019