Kiara Advani : मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, कपल ने एक प्यारे पोस्ट से दी फैंस को गुड न्यूज...

Kiara Advani : मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, कपल ने एक प्यारे पोस्ट से दी फैंस को गुड न्यूज…
Kiara Advani : मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, कपल ने एक प्यारे पोस्ट से दी फैंस को गुड न्यूज…
मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी जिंदगी के नए सफर की घोषणा कर दी है। शादी के दो साल बाद यह जोड़ी माता-पिता बनने जा रही है। इस खुशखबरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए साझा किया।
इंस्टाग्राम पोस्ट से दी गुड न्यूज
कियारा और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है और छोटे-छोटे जुराबों को पकड़ा हुआ है। इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन दिया, "हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है।" इस खबर के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां देने लगे हैं।
2023 में की थी ग्रैंड शादी
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग की थी। शादी से पहले दोनों करीब 2-3 साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। शादी के बाद से ही फैंस इस जोड़ी को पैरेंट्स बनते हुए देखने के लिए एक्साइटेड थे और अब उनकी यह इच्छा भी पूरी होने जा रही है।

एनिवर्सरी के 21 दिन बाद मिली खुशखबरी
इससे महज 21 दिन पहले कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी ब्राइडल एंट्री से लेकर जिम में सिद्धार्थ के साथ वर्कआउट करने तक के खूबसूरत पल शामिल थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, "कैसे यह शुरू हुआ और कैसे यह चल रहा है। हर चीज में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी। लव यू सिद्धार्थ।"
कियारा और सिद्धार्थ की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब सभी को इस कपल के नन्हे मेहमान के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार है।


