भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने नए साल 2025 की शुरुआत शिरडी साईं बाबा के दर्शन करके की। खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत में इस साल अपने कई प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी।
खेसारी ने कहा कि जो कुछ भी वे आज हैं, वो साईं बाबा के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार की वजह से हैं। उन्होंने आगे बताया, "यह घटना नहीं, बल्कि एन्जॉयमेंट है… हम मनोरंजन के लिए बने हैं। बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर है, जिससे हम कुछ बने हैं और दुनिया हमें अपनी नजरों, दिलों और जुबानों में रखती है।"

खेसारी ने अपने काम को लेकर भी कहा, "यह करम है। मैंने सिर्फ मेहनत की है, लेकिन मेरे बुजुर्गों का करम है जो मुझे मिला है।"
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।