Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Women's Champions Trophy: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, ICC ने वेन्यू और तारीख का किया एलान, छह टीमें लेंगी हिस्सा

इसके सभी मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और ...

Womens Champions Trophy: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, ICC ने वेन्यू और तारीख का किया एलान, छह टीमें लेंगी हिस्सा
X

Women's Champions Trophy: नई दिल्ली: आईसीसी ने पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। छह टीमों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक भारत में खेला जाएगा। इसके सभी मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

श्रीलंका से भारत शिफ्ट हुआ टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में आयोजित होना था, लेकिन वहां क्रिकेट प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के चलते मेजबानी बदल दी गई। आईसीसी ने बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका का मूल्यांकन किया था। इसके बाद भारत को वैकल्पिक मेजबान चुना गया। आईसीसी बोर्ड ने 1 सितंबर को इस फैसले को मंजूरी दी।

छह टीमें लेंगी हिस्सा

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे। छह टीमें राउंड-रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल खेलेंगी।

जय शाह ने बताया नया अध्याय

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी महिला क्रिकेट के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। इससे खिलाड़ियों और टीमों को वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019