Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sehwag-Dravid: सहवाग-द्रविड़ की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे आर्यवीर और अन्वय

कूच बिहार ट्रॉफी 2025 में उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेली थी।

Sehwag-Dravid: सहवाग-द्रविड़ की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे आर्यवीर और अन्वय
X

Sehwag-Dravid: नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर-19 वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दोनों को केवल वनडे टीम में जगह मिली है। तीन मैचों की सीरीज 18 सितंबर से शुरू होगी।

लक्ष्य रायचंदानी होंगे कप्तान

वनडे टीम की कप्तानी उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। लक्ष्य ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो मैचों में 307 रन बनाए थे।

आर्यवीर को पहली बार मिला मौका

दिल्ली के 18 वर्षीय बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कूच बिहार ट्रॉफी 2025 में उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से कुल 496 रन निकले थे।

अन्वय ने टीम में बनाई जगह

17 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ को टीम में जगह बरकरार रखने में सफलता मिली है। वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वहां उन्होंने एक वनडे में 87 रन की शानदार पारी खेली थी।

कब होंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दो चार दिवसीय मैच होंगे। पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। वनडे और पहला चार दिवसीय मैच राजकोट में होगा, जबकि दूसरा चार दिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

बहुदिवसीय टीम में नहीं हैं दोनों

आर्यवीर और अन्वय को चार दिवसीय टीम में जगह नहीं मिली है। इस टीम की कप्तानी यशवर्धन चौहान करेंगे। टीम में लक्ष्य रायचंदानी, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान और रोहित यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय अंडर-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल.

भारतीय अंडर-19 बहु-दिवसीय टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019