प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार भी चयन समिति में शामिल
BCCI ने किया ऐलान, अजीत अगरकर की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की पुरुष चयन समिति में बदलाव का ऐलान किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। वे अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार को भी चयन समिति में शामिल किया गया है।
CAC ने इंटरव्यू के बाद चुना नाम
BCCI के मुताबिक, क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन प्रक्रिया पूरी की। समिति ने आवेदनों की जांच और इंटरव्यू के बाद रमेश पवार को चयन समिति का सदस्य बनाने की सिफारिश की।
🚨 Announcement 🚨
Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee.
Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee.
BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee.
Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0
#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
भारत के लिए खेले 2 टेस्ट और 31 वनडे
रमेश पवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी काम किया। वे भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
महिला टीम को दिला चुके हैं खिताब
रमेश पवार के कोच रहते भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल हासिल किया था। अब चयन समिति में उनकी भूमिका पर नजर रहेगी।


