Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ODI WC 2027: कब और कहां होंगे भारत के वर्ल्ड कप मैच? सामने आया पूरा शेड्यूल, पाकिस्तान से इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें किस दिन होगा कौन सा मुकाबला

2 अक्टूबर से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप

ODI WC 2027: कब और कहां होंगे भारत के वर्ल्ड कप मैच? सामने आया पूरा शेड्यूल, पाकिस्तान से इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें किस दिन होगा कौन सा मुकाबला
X

ODI WC 2027: नई दिल्ली: ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ठीक एक साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। कुल 14 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी और 12 वेन्यू पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच

भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भिड़ेंगी।


भारत का पूरा शेड्यूल

भारत अपने तीसरे मुकाबले में 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में आमने सामने होगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालिफायर-ए की टीम से सामना होगा। ग्रुप चरण में भारत का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा। भारत के सभी ग्रुप मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान

भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालिफायर-बी की टीम होगी। हर टीम ग्रुप स्टेज में पांच मुकाबले खेलेगी।

सुपर-7 के लिए ऐसा होगा समीकरण

दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम को भी अगले चरण में जगह मिलेगी। इस तरह सुपर-7 में कुल सात टीमें होंगी। यहां हर टीम छह मुकाबले खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।


10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं और भारत ने सभी आठ मैचों में अजय रही हैं। 2023 वर्ल्ड कप में अहमदाबाद में हुई पिछली भिड़ंत में भी भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।

भारत के सभी मैचों की तारीख और वेन्यू

भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल पांच ग्रुप मुकाबले खेलेगी। भारत का पहला मैच 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर 2027 को पाकिस्तान से जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में मुकाबला होगा। तीसरे मैच में 14 अक्टूबर 2027 को अफगानिस्तान से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भिड़ंत होगी। भारत का चौथा मुकाबला 17 अक्टूबर 2027 को क्वालिफायर-ए की टीम के खिलाफ ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में होगा। ग्रुप चरण का आखिरी मैच 24 अक्टूबर 2027 को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स के मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के इन सभी ग्रुप मैचों का निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे है।

12 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में मुकाबले होंगे। इनमें केपटाउन, जोहानिसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, गकेबेर्हा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और कुगोम्पो सिटी शामिल हैं। जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को चुना गया है, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक में भी मुकाबला होगा।

2023 से काफी अलग होगा प्रारूप

2023 के मुकाबले 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट काफी अलग होगा। पहले तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज होगी। इसके बाद 12 टीमों का ग्रुप चरण और फिर सुपर-7 खेला जाएगा। सुपर-7 के बाद सेमीफाइनल और 21 नवंबर को फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण से लेकर नॉकआउट तक कुल 57 मैच खेले जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019