Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mohammed Shami: वंदे मातरम् पर बोले मोहम्मद शमी: ‘मुझे किसी का डर नहीं है’, यह तो हमारे दीन और ईमान...

Mohammed Shami: वंदे मातरम् पर बोले मोहम्मद शमी: ‘मुझे किसी का डर नहीं है’, यह तो हमारे दीन और ईमान...
X

Mohammed Shami: नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राज्यसभा ने राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया है, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को भी कानूनी संरक्षण मिल गया है। इसी मुद्दे पर दिए गए शमी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोले मोहम्मद शमी?

एक इंटरव्यू में जब शमी से पूछा गया कि क्या उन्हें वंदे मातरम् कहने, पढ़ने या गाने से ऐतराज है, तो उन्होंने कहा, "उसमें क्या हो जाना है, मैं तो नहीं बदल जाना। यह तो हमारे दीन और ईमान में भी है। अगर आपकी सरकार किसी नियम को लागू करती है तो आपका हक है उसे मानना। इसमें तो धर्म और जात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

उन्होंने आगे कहा, "वंदे मातरम् हो या कोई कहता है कि जय हिंद कहने में दिक्कत है, किसको दिक्कत है? मुझे तो नहीं लगता होनी चाहिए। अगर मैं आज भारत माता की जय कहता हूं तो मेरा क्या बिगड़ जाना है। मैं अपनी कंट्री (देश) का नाम ले रहा हूं। मैं तो कहता हूं इन चीजों से क्या फर्क पड़ना है। मेरे सामने कई बार ऐसा आया है, मुझसे लाइव कैमरा में बोला गया है। मुझे किसी का डर नहीं है।"

टीम इंडिया से बाहर, वापसी का इंतजार

मोहम्मद शमी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट और दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए टीम इंडिया में वापसी की कोशिश जारी रखे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019