Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रन का टारगेट, हरमनप्रीत और शेफाली ने खेली आतिशी पारी

रायपुर में भारत की तूफानी बल्लेबाजी

रायपुर में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रन का टारगेट, हरमनप्रीत और शेफाली ने खेली आतिशी पारी
X

रायपुर। भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 216 रन बनाए। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 91 रन की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाए। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 217 रन बनाने होंगे।

हरमनप्रीत ने 41 गेंदों में बनाए 91 रन

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने कुल 15 बाउंड्री लगाईं। हरमनप्रीत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह शतक से सिर्फ 9 रन दूर रह गईं।

शेफाली ने 37 गेंदों में जड़े 69 रन

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 69 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। शेफाली और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई। इसने भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अनुष्का ने भी दी तेज शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली और अनुष्का शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। निकी प्रसाद 9 रन बनाकर आउट हुईं।

बिजा ने झटके तीन विकेट

जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बिजा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए। नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा और न्याशा ग्वानजुरा को एक-एक विकेट मिला। अब भारतीय टीम की नजरें यह मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत।

जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नोकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुडजई चिगोरा, लॉरीन फिरी, तेंदाई मकुशा और नोमवेलो सिबांडा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019