भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 5वीं जीत; पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
सात खिलाड़ियों ने दागे 8 गोल

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखा है। पांच बार की चैंपियन भारत ने सोमवार को दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने राउंड रॉबिन मुकाबलों में अजेय रहते हुए 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया से होगा।
सात खिलाड़ियों ने दागे 8 गोल
दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। दिलप्रीत सिंह ने 8वें और 40वें मिनट में दो गोल किए। जुगराज सिंह ने 11वें, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 15वें, शिलानंद लकड़ा ने 33वें, सुखजीत सिंह ने 34वें, संजय ने 36वें और अंगद बीर सिंह ने 60वें मिनट में गोल किया।
INDIA FINISH THE LEAGUE STAGE UNBEATEN! 🇮🇳🔥
The hosts sign off from the League-Stage in emphatic fashion, registering a commanding 8-0 victory over Korea to make it five wins in five and finish unbeaten at the top of the table at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪
UP NEXT: The Semi-Final against Korea on Wednesday, November 4! 🇮🇳
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 2, 2026
तीसरे क्वार्टर में भारत ने किए 4 गोल
पहले हाफ में भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। तीसरे क्वार्टर में टीम ने चार गोल दागकर स्कोर 7-0 कर दिया। इस दौरान शिलानंद, सुखजीत, संजय और दिलप्रीत ने गोल किए। आखिरी मिनट में अंगद बीर सिंह ने रिवर्स हिट से आठवां गोल किया। दक्षिण कोरिया को मिले पेनल्टी कॉर्नर भी गोल में नहीं बदल सके।
सेमीफाइनल में फिर दक्षिण कोरिया से मुकाबला
भारत ने पांच मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे और दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से हराया था। बुधवार को सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण कोरिया भिड़ेंगे, जबकि दूसरे मुकाबले में जापान और मलेशिया आमने-सामने होंगे। फाइनल चरण मोहाली में खेला जाएगा।


