Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND W vs ZIM W 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, भारतीय प्लेइंग 11 में तीन बदलाव

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

IND W vs ZIM W 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, भारतीय प्लेइंग 11 में तीन बदलाव
X

IND W vs ZIM W 3rd ODI: नई दिल्ली/वडोदरा: वडोदरा में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं।

भारत की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में क्रांति, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया को मौका दिया गया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस हारने के बाद टीम में इन बदलावों की जानकारी दी। भारतीय टीम आज का मुकाबला जीत कर सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब टीम की नजर तीसरा मैच जीतकर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर है। इससे पहले भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा चुकी है।

पहले दो मैचों में भारत का शानदार प्रदर्शन

पहले वनडे में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की मदद से भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 126 रन और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 106 रन बनाए। इनके दम पर भारत ने 6 विकेट पर 328 रन का स्कोर खड़ा किया था। अब टीम तीसरे वनडे में भी जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत महिला: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (WK), सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे महिला: मोडेस्टर मुपाचिकवा (WK), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, प्यारी बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानजुरा, चिएड्ज़ा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019