IND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी-20 आज, सीरीज में बढ़त बनाने उतरेंगी दोनों टीमें, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
सीरीज 1-1 से बराबर, शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला; बल्लेबाजों के लिए होल्कर स्टेडियम की पिच....

IND vs WI 3rd T20: नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में आज जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त बना लेगी। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
गेंदबाजों की रणनीति पर नजर
रांची में खेले गए पिछले मुकाबले में जमकर रन बने थे। इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट गेंदबाजों के प्रदर्शन और रणनीति पर ध्यान दे रहा है। वेस्टइंडीज के शाई होप और रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाजों को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच
इंदौर का होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। यहां खेले गए चार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 200 रन रहा है। भारत ने यहां तीन मैच जीते हैं। जनवरी 2024 में टीम ने अफगानिस्तान को हराया था। साल 2017 में भारत ने इसी मैदान पर 260 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने उस मैच में 43 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली थी।
हेड-टू-हेड में भारत आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 33 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 21 और वेस्टइंडीज ने 11 मैच जीते हैं। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। हालांकि, मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज ने अच्छी चुनौती पेश की है।
🇮🇳 भारत बनाम वेस्टइंडीज़ | तीसरा टी20I मुकाबला 🏏
पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमों के बीच अगली भिड़ंत। 🔥
कौन मारेगा बाजी? अपना जवाब कमेंट में बताएं!
#INDvWI #TeamIndia
@BCCI https://t.co/d41enZd14v
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 10, 2026
यहां देखें लाइव मुकाबला
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी-20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। DD Sports पर भी मुकाबला देखने का विकल्प उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे/प्रिंस यादव, अक्षर पटेल,कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।


