IND vs SL Women's Asia Cup Final: महिला एशिया कप फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, प्रतिका बाहर, कमलिनी को मौका, जानिए मैच से जुड़ी हर डिटेल्ड
टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रतिका रावल की जगह कमलिनी को मौका दिया गया है।

IND vs SL Women's Asia Cup Final: दुबई/नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात दी। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।
भारत ने टॉस जीता, पहले बैटिंग
फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रतिका रावल की जगह कमलिनी को मौका दिया गया है।
2024 की हार का बदला लेना चाहेगा भारत
2024 के एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत टूर्नामेंट के इतिहास में हर बार फाइनल में पहुंचा है और 10 में से 8 बार खिताब अपने नाम कर चुका है।
हेड-टू-हेड में भारत आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 25 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 5 जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। एशिया कप में भी भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों के बीच 5 मैच हुए, जिनमें भारत ने 4 जीते हैं।
दुबई में स्पिनर्स की होगी परीक्षा
दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों के सामने स्पिन का सामना करना बड़ी चुनौती होगी।
टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच
फाइनल का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
श्रीलंका: चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), इमिशा दुलानी, विश्मी गुणारत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।


