Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SL 2nd Test Day 1: पहले दिन भारत ने बनाए 300/5, पडिक्कल की लगातार दूसरी सेंचुरी: गिल ने भी जड़ा अर्धशतक

पडिक्कल ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और...

IND vs SL 2nd Test Day 1: पहले दिन भारत ने बनाए 300/5, पडिक्कल की लगातार दूसरी सेंचुरी: गिल ने भी जड़ा अर्धशतक
X

IND vs SL 2nd Test Day 1: स्पोर्ट्स डेस्क/मुंबई। भारत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाते हुए 193 गेंदों पर 117 रन बनाए। पारी में 12 चौके शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 50 रन बनाए।

पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक

पडिक्कल ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और शतक पूरा किया। उनका यह लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। 117 रन की पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई।

गिल ने जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। अर्धशतक पूरा करने के बाद वे आउट हो गए। असिथा फर्नांडो ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया। गिल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 187 रन था।

जायसवाल और जडेजा ने संभाला

यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद थे।

फर्नांडो रहे सफल

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 46 रन देकर भारत के तीन विकेट लिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019