Duleep Trophy Final: ईस्ट जोन 13 साल बाद चैंपियन, ईशान किशन की कप्तानी में जीता दलीप ट्रॉफी, पहली पारी में बढ़त के आधार पर डिसाइड हुआ विनर
इसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई।

Duleep Trophy Final: नई दिल्ली। ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली 372 रन की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। टीम ने 13 साल बाद यह ट्रॉफी जीती है।
ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र ने भी शतक जमाते हुए 101 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई।
ईशान ने फाइनल में बनाए 350 रन
ईशान किशन फाइनल के सबसे बड़े स्टार रहे। पहली पारी में 270 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 80 रन की पारी खेली। इस तरह उनके बल्ले से मैच में कुल 350 रन निकले। पहली पारी में 250 रन के स्कोर पर ऐंठन के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था, लेकिन बाद में लौटकर उन्होंने 270 रन पूरे किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙒𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙁𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🏆
Congratulations to the Ishan Kishan-led East Zone on winning their third #DuleepTrophy title 👏👏
#EZvSZ | @ishankishan51 https://t.co/u6D4UvOTEp
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
कुरैशी का नाबाद शतक
दूसरी पारी में मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 116 रन की नाबाद पारी खेली। ईस्ट जोन ने 388/7 के स्कोर पर पारी घोषित की। इसके बाद मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और ईस्ट जोन चैंपियन बना।
ईस्ट जोन का तीसरा खिताब
ईस्ट जोन ने इससे पहले 2011-12 और 2012-13 में दलीप ट्रॉफी जीती थी। इस तरह यह टीम का तीसरा खिताब है। ईशान किशन ट्रॉफी जिताने वाले टीम के दूसरे कप्तान बने। वहीं साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जीत के बाद ईशान और वैभव सूर्यवंशी समेत पूरी टीम ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया।


