Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

WPL 2027 का काउंटडाउन शुरू, पहले रिटेंशन फिर नीलामी; 28 अक्टूबर को बदल जाएगी कई खिलाड़ियों की टीम?

14 जनवरी से शुरू होगा WPL...

WPL 2027 का काउंटडाउन शुरू, पहले रिटेंशन फिर नीलामी; 28 अक्टूबर को बदल जाएगी कई खिलाड़ियों की टीम?
X

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को बताया कि टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं।

28 अक्टूबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। इससे पहले सभी पांच फ्रेंचाइजी को अपनी टीम के मौजूदा खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। रिटेंशन की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है। इसके बाद टीमें नीलामी के जरिए अपने स्क्वॉड को मजबूत करेंगी।

RCB ने जीता था 2026 का खिताब

2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने WPL का खिताब जीता था। टीम ने अपना दूसरा खिताब अपने नाम किया। पिछले सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और बड़ौदा में खेले गए थे।

मुंबई और RCB के नाम दो-दो खिताब

WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी। अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो-दो बार ट्रॉफी जीती है। BCCI के मुताबिक, लीग महिला क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को बड़े मंच पर खेलने का मौका देने के साथ दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों को एक साथ लाने का काम कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019