Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BPL में मैच फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक समेत दो पर लगे गंभीर आरोप

टूर्नामेंट के 11वें और 12वें सीजन से जुड़े मामले की जांच के बाद चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

BPL में मैच फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक समेत दो पर लगे गंभीर आरोप
X

नई दिल्ली। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में मैच फिक्सिंग मामले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। टूर्नामेंट के 11वें और 12वें सीजन से जुड़े मामले की जांच के बाद चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

दोनों अधिकारियों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी होने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।

अब्दुल कायूम राशिद पर लगे ये आरोप

चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद पर मैच के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। जांच में उनके खिलाफ आरोप है कि उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े प्रस्ताव की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसकी रिपोर्ट नहीं की। इसके अलावा जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने और फोरेंसिक जांच के लिए अपना मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया गया है।

मो. अमीन खान पर भी गंभीर आरोप

दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर भी मैच फिक्सिंग या मुकाबले को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने किसी खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास किया। इसके अलावा जांच के दौरान जरूरी संदेशों को डिलीट करने और जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया गया है।

अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

मामले में आरोप तय होने के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जांच और सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019