Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BCCI का बड़ा फैसला, लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए टीम के हेड कोच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए टीम को लेकर बड़ा फैसला किया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है।

BCCI का बड़ा फैसला, लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए टीम के हेड कोच
X

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए टीम को लेकर बड़ा फैसला किया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होगी पहली बड़ी परीक्षा

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में दो मल्टी-डे मैच और तीन लिस्ट-ए मुकाबले शामिल हैं। दोनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी। लक्ष्मीपति बालाजी के लिए यह इंडिया ए टीम के साथ बतौर हेड कोच पहली बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बालाजी का रहा है शानदार क्रिकेट और कोचिंग करियर

44 वर्षीय लक्ष्मीपति बालाजी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2012 में भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

क्रिकेट से संन्यास के बाद बालाजी लगातार कोचिंग से जुड़े रहे हैं। वह आईपीएल की सफल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बतौर गेंदबाजी कोच काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह तमिलनाडु की घरेलू टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।

BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से इंडिया ए तक का सफर

लक्ष्मीपति बालाजी को इसी साल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कोच की भूमिका दी गई थी। अब उन्हें इंडिया ए टीम की कमान सौंपी गई है। BCCI के इस फैसले को युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

टीम में भी हुआ बदलाव

इंडिया ए टीम में एक बदलाव भी किया गया है। विप्रज निगम की जगह आंध्र प्रदेश के ऑफ स्पिनर टी. विजय को टीम में शामिल किया गया है।

भारत ए मल्टी-डे टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल संभालेंगे, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। वहीं वनडे टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ यह सीरीज भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी। वहीं लक्ष्मीपति बालाजी भी अपनी नई भूमिका में टीम को मजबूत दिशा देने की कोशिश करेंगे।


भारत ए मल्टी-डे टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, नचिकेत भुटे, वी वैश्य.

भारत ए वन-डे टीम

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, टी. विजय, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019