Asian Games Cricket Schedule 2026 : भारतीय पुरुष-महिला क्रिकेट टीम कब और किससे भिड़ेगी? जानिए पूरा शेड्यूल
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने को मिलेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने क्रिकेट इवेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने को मिलेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने क्रिकेट इवेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भी भारतीय क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान के ऐची-नागोया में होगा, लेकिन क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत इससे पहले ही 17 सितंबर से हो जाएगी। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक चलेगा, जबकि पुरुषों का टी20 इवेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
महिला क्रिकेट में भारत का पहला मुकाबला जापान से
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला मेजबान जापान से होगा। टीम इंडिया 18 सितंबर को शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) चौथे क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। वहीं 22 सितंबर को पहले ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला होगा और इसके बाद गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पुरुष क्रिकेट में 10 टीमें लेंगी हिस्सा
पुरुष टी20 इवेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत ग्रुप स्टेज मुकाबलों से होगी, जो 24 से 26 सितंबर तक खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान जैसी टीमें आमने-सामने होंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है।
𝐀𝐢𝐜𝐡𝐢-𝐍𝐚𝐠𝐨𝐲𝐚 𝐢𝐬 𝐫𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐬𝐨𝐦𝐞 𝐨𝐟 𝐀𝐬𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐭𝐚𝐫𝐬 🇯🇵
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 7, 2026
The 20th Asian Games will see the women’s tournament get underway on September 17 ~ followed by the men’s competition from September 24! 👏#AsianGames2026 #ACC pic.twitter.com/bOamnB5sya
28 सितंबर को मैदान पर उतरेगी भारतीय पुरुष टीम
पुरुष क्रिकेट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। भारत का सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान को शामिल किया गया है। ऐसे में भारत की भिड़ंत इनमें से किसी एक टीम से हो सकती है। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा।
गोल्ड मेडल बचाने उतरेगा भारत
चीन के हांगझोउ में हुए पिछले एशियन गेम्स में क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया था। उस टूर्नामेंट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
अब जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने और एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के लिए निर्णायक मुकाबले होंगे।


