Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian Games 2026: भारत ने दूसरे दिन जीते चार मेडल, MMA और शूटिंग में ब्रॉन्ज, पहले गोल्ड का इंतजार...

दूसरे दिन भारत की झोली में 4 मेडल...

Asian Games 2026: भारत ने दूसरे दिन जीते चार मेडल, MMA और शूटिंग में ब्रॉन्ज, पहले गोल्ड का इंतजार...
X

Asian Games 2026: नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 और मेडल अपने नाम किए। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 6 हो गई है। इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत ने चारों सिल्वर शूटिंग में जीते हैं, जबकि ब्रॉन्ज में एक पदक शूटिंग और एक MMA से आया है। हालांकि, भारत को अब भी पहले गोल्ड मेडल का इंतजार है।

हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते दो-दो मेडल

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। दोनों इससे पहले टीम स्पर्धा में भी सिल्वर जीत चुके हैं। इस तरह दोनों निशानेबाजों के खाते में दो-दो मेडल हो गए हैं।

सुचिका ने MMA में रचा इतिहास

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की महिला 60 किग्रा स्पर्धा में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से मुकाबले के बाद सुचिका फाइनल में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उनका ब्रॉन्ज पदक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा।

हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई। भारत ने दो मैचों में 36 गोल किए हैं। अगला मुकाबला 23 सितंबर को थाईलैंड से होगा।

टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी में भी जीत

भारत की महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष बैडमिंटन टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया। वहीं पुरुष कबड्डी टीम ने जापान को 49-24 और महिला टीम ने बांग्लादेश को 42-21 से मात दी। तैराकी में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 10वें स्थान पर रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019