Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khargone MP News : छत विहीन स्कुल में मना प्रवेशोत्सव, तो कही नीम के वृक्ष के निचे लगी क्लास..वीडियो

Uma Verma
Khargone MP News : छत विहीन स्कुल में मना प्रवेशोत्सव, तो कही नीम के वृक्ष के निचे लगी क्लास..वीडियो
X

Khargone MP News

Khargone MP News

खरगोन से भारत पटेल

Khargone MP News : खरगोन : बड़वाह से करीब 13 किमी दूर ग्राम कुरावद में छतविहीन प्राथमिक शाला में प्रवेशोत्सव मनाया।तो वही पढाली ग्राम में नीम के वृक्ष के निचे बच्चो की शाला लगी धुप में बैठकर बच्चो ने अपने नए सत्र का पहला दिन निकाला और पुस्तके भी प्राप्त की।

CG Korba News : कोल डिस्पेच में लगी ठेका कंपनी कर रही मजदूरों का शोषण….पढ़े पूरी खबर

Khargone MP News : लेकिन जर्जर और छतविहीन स्कुल देकर अभिभावको के माथे पर चिंता की लकीरे साफ देखी जा सकती है।उनका कहना है की नए भवन को लेकर शिक्षा विभाग लापरवाही दिखा रहा है।

जल्द ही नए भवन का निर्माण होना चाहिए।अन्यथा इस खतरनाक,जर्जर और बिना छत वाली प्राथमिक शाला में बच्चो को नही भेजेंगे।कुछ अभिभावकों ने तो बच्चो का दाखिला भी स्कुल से निकाल लिया है।वर्तमान में प्राथमिक शाला में 35 बच्चे है।चार बच्चो ने स्कुल से निकलने के लिए दाखिले का आवेदन दिया है।

Khargone MP News

हायवे निर्माण के दौरान तोड़ दिया था मुख्य स्कुल भवन-उल्लेखनीय है की सत्र 2023-24 की शुरुआत में पढाली और कुरावद की स्कुल भवन को फोरलेंन मार्ग पर आने के कारण धाराशायी कर दिया था।

MP Transfer Breaking : 2 आईएएस, और 5 एसएएस के तबादले….जानें कौन कहां से किधर

तब से शिक्षक शाला के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सुरक्षित छत ढूँढ़ रहे है।भवन टूटने के बाद कुरावद की स्कुल पहले किराए के भवन तो फिर जर्जर पुराने भवन में स्कुल लगाना शुरू की।

जिसकी मरम्मत भी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने स्वयं के खर्च से करवाई।बारिश में छत से पानी रिसने पर टिन शेड की छत डलवाई।जो आंधी में उड़ गई।तब से विद्यार्थी छत विहीन स्कुल में बैठने को मजबूर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019