Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khargone Bus Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 महिला समेत 1 बच्चे की मौके पर मौत

Khargone Bus Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 महिला समेत 1 बच्चे की मौके पर मौत
X

Khargone Bus Accident तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 महिला समेत 1 बच्चे की मौके पर मौत

Khargone Bus Accident : खरगोन। खरगोन जिले के सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के जिरातपुरा फाटे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी, जब यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही सेगांव पुलिस और सेगांव तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे हुए शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सेगांव अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग इस दिल दहलाने वाली घटना से सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और सभी घायलों को समय पर उपचार देने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019