Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

खान तिकड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

खान तिकड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा
X

बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स – सलमान खान, शाहरुख खान, और आमिर खान – लंबे समय से अपनी फिल्मों से दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इन तीनों एक्टर्स को अब तक एक साथ किसी फिल्म में देख पाना फैंस के लिए एक सपना बना हुआ है।

हाल ही में, आमिर खान ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान दिया। दुबई के रेड सी फेस्टिवल में उन्होंने कंफर्म किया कि तीनों स्टार्स एक साथ फिल्म करने के लिए तैयार हैं!

आमिर खान ने कहा:
"करीब 6 महीने पहले मैंने शाहरुख खान और सलमान खान से इस बारे में बात की थी। मैं ही वो शख्स था जिसने इस आइडिया को सबसे पहले उठाया था। मैंने दोनों से कहा कि अगर हम तीनों एक साथ फिल्म नहीं करेंगे तो यह बहुत दुखद होगा। फिलहाल, हमें एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है, और सलमान और शाहरुख भी इसके लिए तैयार हैं"

इस खुलासे के बाद, फैंस की एक्साइटमेंटsky-high हो गई है! क्या बॉलीवुड का ये खान ट्रायो स्क्रिप्ट के लिए तैयार हो पाएगा?


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019