Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khan Sir Surrender Patna Civil Court: सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचें खान सर, पुलिस तैनात

Asian News
सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचें खान सर, पुलिस तैनात
X

सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचें खान सर, पुलिस तैनात

पटना। Khan Sir Surrender Patna Civil Court: बिहार के पटना में खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में फायरिंग मामले में कोचिंग गुरु खान सर अपने वकील के साथ के साथ सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं। उनका असली नाम फैजल खान है।

Khan Sir Surrender Patna Civil Court: बता दें कि, खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले की एफआईआर में पटना पुलिस ने खान सर को नामजद कर दिया है। उन पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

Khan Sir Surrender Patna Civil Court: क्या है मामला

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आने के बाद खान सर का अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी से विवाद हुआ था। मंगलवार देर रात को खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। उस मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को गिरफ्तार किया गया।

Khan Sir Surrender Patna Civil Court: अगले दिन ज्ञान बिंदु ने उसी रात का एक वीडियो जारी किया, जिसमें खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की सत्यता जांच कर दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। अब खान सर के भी इसी मामले में जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019