Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khan Sir ने चुपके से रचाई शादी, इस दिन को छात्रों के लिए दावत, वीडियो वायरल

Khan Sir
X

Khan Sir

Khan Sir: पटना: बिहार के लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर (फैजल खान) ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया। उनकी शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लाइव क्लास के दौरान खान सर ने खुलासा किया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच उन्होंने शादी रचाई। शादी को बेहद निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार शामिल था। उन्होंने बताया कि 2 जून 2025 को पटना में रिसेप्शन और 6 जून को अपने छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन करेंगे।

Khan Sir: वायरल वीडियो में खान सर ने छात्रों से कहा, “जब देश युद्ध की खबरों में डूबा था, मैंने शादी कर ली। आप मेरे सबसे अपने हैं, इसलिए आपको पहले बता रहा हूं।” छात्रों ने उत्साह में उनकी पत्नी की तस्वीर मांगी, तो खान सर ने हंसते हुए बोर्ड पर एक चित्र बना दिया। उन्होंने बताया कि शादी उनकी मां और छोटे भाइयों की साजिश थी। “मां की बात नहीं टाल सकता, भाइयों ने जल्दबाजी में शादी करवा दी,” उन्होंने कहा।

Khan Sir: छात्रों ने पूछा, “मैडम का नाम क्या है?” जवाब में खान सर ने बोर्ड पर ‘A.S.Khan’ लिखा, लेकिन पूरा नाम गुप्त रखा। एक सवाल पर कि “शादी के बाद बदल तो नहीं जाएंगे?” उन्होंने जवाब दिया, “कसम से, नहीं बदलूंगा। तुम पर भरोसा नहीं करेंगे, तो कौन करेगा?” उनकी पत्नी की पहचान अभी भी रहस्य बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019