Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khalnayak 2 : खलनायक 2 का टीजर रिलीज, संजय दत्त को जेल में 4000 कैदियों से मिला ये आइडिया

Khalnayak 2
X

Khalnayak 2

Khalnayak 2 : मुंबई : संजय दत्त ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाते हुए फिल्म 'खलनायक 2' का ऐलान किया। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि यह आइडिया उन्हें जेल में तब आया जब वह कैद थे। संजय दत्त ने बताया कि जेल में रहते हुए वह अक्सर म्यूजिक बजाते थे, और ज्यादातर कैदी उनसे 'खलनायक' के गाने प्ले करने की गुजारिश करते थे। इस दौरान संजय दत्त ने जेल के 4000 कैदियों से एक सवाल पूछा कि अगर 'खलनायक 2' बनाई जाए, तो कौन इसे देखेगा? इस पर सभी 4000 कैदियों ने एक साथ जवाब दिया कि वे फिल्म जरूर देखेंगे। इस प्रतिक्रिया के बाद संजय दत्त ने फैसला किया कि वह 'खलनायक 2' बनाएंगे।

Khalnayak 2 : 4000 पन्नों में से एक आइडिया आया पसंद

संजय दत्त ने बताया, "मैंने कैदियों से कहा कि अगर आपको फिल्म का आइडिया भेजना है तो एक पन्ने पर लिख कर भेजो। मुझे 4000 पन्ने पढ़ने में बहुत वक्त लगा, लेकिन उनमें से एक आइडिया मुझे काफी पसंद आया।" संजय दत्त ने फिर यह आइडिया फिल्म निर्माता सुभाष घई को फोन पर बताया, और सुभाष घई भी इस विचार से काफी उत्साहित हो गए और उन्होंने कहा कि यह फिल्म जरूर बननी चाहिए।

Khalnayak 2 : जेल में मिलने वाला हवलदार का सलाह

संजय दत्त ने यह भी बताया कि जेल में रहते हुए वह बहुत बार बाहर आने के लिए बेचैन होते थे। लेकिन एक हवलदार ने उन्हें एक सलाह दी, "संजू बाबा, जिस दिन आप उम्मीद छोड़ देंगे, आपको नहीं पता चलेगा कि जेल का वक्त कैसे कट जाएगा।" संजय दत्त ने कहा कि यह सलाह सुनकर उन्हें थोड़ा वक्त लगा, लेकिन जब उन्होंने इस पर अमल किया तो उन्हें एहसास हुआ कि जेल का वक्त जल्दी ही कट गया।

Khalnayak 2 : संजय दत्त का जेल से रिहाई तक का सफर

संजय दत्त को 1993 में गिरफ्तार किया गया था, जब उन्हें गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया था। उनके खिलाफ टाडा के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन 2007 में टाडा कोर्ट ने उन्हें आतंकवाद से जुड़े मामलों में बरी कर दिया। हालांकि, आर्म्स एक्ट के तहत उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई थी, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटा कर 5 साल कर दी। संजय दत्त ने अपनी सजा पूरी की और 25 फरवरी, 2016 को रिहा हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019