Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kesari Veer : ‘केसरी वीर’ के सेट पर हादसा, सूरज पंचोली घायल, कैसी है हालत?

Kesari Veer : ‘केसरी वीर’ के सेट पर हादसा, सूरज पंचोली घायल, कैसी है हालत?
X

Kesari Veer : ‘केसरी वीर’ के सेट पर हादसा, सूरज पंचोली घायल, कैसी है हालत?

Kesari Veer : फिल्म 'केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग इस समय चल रही है, और इसी दौरान एक एक्शन सीन के दौरान अभिनेता सूरज पंचोली को चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन सीन शूट करते वक्त एक ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण सूरज की जांघ पर चोट आई, लेकिन इसके बावजूद अभिनेता ने वह शॉट पूरा किया, जो हर किसी के लिए हैरान करने वाला था।

Kesari Veer : कैसे लगी सूरज पंचोली को चोट?
सूरज पंचोली मुंबई के फिल्म सिटी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक्शन सीन के दौरान, फिल्म के निर्देशक ने सूरज को पायरोटेक्निक्स धमाके पर कूदने के लिए कहा था, लेकिन सीन की शूटिंग से पहले ही ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में सूरज की जांघ जल गई। बताया गया है कि ब्लास्ट में ज्यादा बारूद और गनपाउडर का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण सूरज की जांघ और हेमस्ट्रिंग्स में जलन हुई। हालांकि, सूरज को दर्द होने के बावजूद उन्होंने शॉट दिया और फिर सेट पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। अब यह खबर आ रही है कि सूरज अब ठीक हैं, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें लगातार मॉनिटर कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019