Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म का जलवा बरकरार, जानिए कुल कमाई...

Dev Verma
Kesari Chapter 2 Box Office Collection
X

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: मुंबई: अक्षय कुमार की नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, भले ही थिएटर्स में पहले से ही सनी देओल की जाट जैसी बड़ी फिल्म मौजूद हो।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: दूसरे दिन तक की कमाई पर नज़र
फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन यानी आज तक फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं, जिससे कुल कलेक्शन 10.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: बाकी फिल्मों से बेहतर ओपनिंग
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने लिखा कि केसरी 2 ने अक्षय कुमार की हालिया कंटेंट ड्रिवेन फिल्मों जैसे खेल खेल में (5.23 करोड़), मिशन रानीगंज (2.80 करोड़) और सरफिरा (2.50 करोड़) की तुलना में बेहतर ओपनिंग दर्ज की है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: सीमित स्क्रीन पर भी अच्छा प्रदर्शन
फिल्म की रिलीज़ स्ट्रैटजी भी चर्चा में है। तरण आदर्श के अनुसार, केसरी 2 को पूरे देश में केवल 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जिसमें प्रीमियम सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स पर ही फोकस किया गया है। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन शानदार माना जा रहा है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
केसरी 2 की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद शुरू हुई ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने प्रसिद्ध वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है। फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019