Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

"ऑडिशन देता रहा, पर काम नहीं मिला" - टीकू तलसानिया ने बयां किया था अपना दर्द....

ऑडिशन देता रहा, पर काम नहीं मिला - टीकू तलसानिया ने बयां किया था अपना दर्द....
X

ऑडिशन देता रहा, पर काम नहीं मिला टीकू तलसानिया ने बयां किया था अपना दर्द….

Bollywood News : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। 39 साल के लंबे करियर में टीकू तलसानिया ने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है, ज्यादातर फिल्मों में उनकी कॉमेडी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कभी हंसाया, कभी चुनौतियों का सामना किया

इतनी फिल्मों में काम करने के बावजूद टीकू तलसानिया ने अक्टूबर 2023 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने करियर के इस पड़ाव पर खुद को "जॉबलेस" महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि अच्छे रोल्स नहीं मिलने से वह संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वह हार नहीं मान रहे और बेहतर काम की तलाश में जुटे हुए हैं।

Happy Birthday to Tiku Talsania... - Timeless Indian Melodies | Facebook

काम की तलाश में जुटे टीकू तलसानिया

टीकू ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अच्छे रोल्स पाने के लिए एजेंट हायर किया है और नियमित रूप से ऑडिशन भी दे रहे हैं। उनका कहना था कि कोरोना महामारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है।

फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव पर टीकू की राय

टीकू तलसानिया ने बताया था कि पहले फिल्मों में कैबरे डांस, दो गाने और एक कॉमेडियन का फिक्स फॉर्मूला हुआ करता था, लेकिन अब फिल्मों का वर्किंग पैटर्न पूरी तरह बदल गया है। आज कहानी को प्राथमिकता दी जाती है और किरदार का कहानी से जुड़ाव होना जरूरी हो गया है।

टीकू तलसानिया के स्वास्थ्य की खबर से उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके संघर्ष और मनोरंजन के लिए उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019