Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मिलेंगे शुभ फल, जानिए सही दिशा और नियम...

घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मिलेंगे शुभ फल, जानिए सही दिशा और नियम...
X

घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मिलेंगे शुभ फल, जानिए सही दिशा और नियम…

नई दिल्ली: सनातन धर्म में कामधेनु गाय को बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित करने से समृद्धि, शांति और सुख-समृद्धि आती है। इसे पालन-पोषण, ममता और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इसे सही दिशा और विधि से रखने पर ही इसके लाभ मिलते हैं।

इन दिशाओं में रखें कामधेनु गाय की मूर्ति

उत्तर-पूर्व दिशा: अगर आप सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे सोच में स्पष्टता आती है और सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।
उत्तर दिशा: इस दिशा में रखने से धन प्राप्ति के अवसर बढ़ते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पूर्व दिशा: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सही समझें और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहे, तो इसे पूर्व दिशा में स्थापित करें।

किन दिशाओं में नहीं रखें कामधेनु गाय की मूर्ति?

दक्षिण-पश्चिम दिशा: जीवन में ठहराव बाधित हो सकता है।
दक्षिण दिशा: घर में अशांति बढ़ सकती है।
पश्चिम दिशा: धन हानि की संभावना रहती है।

कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के नियम

इसे एक ही दिशा में रखें, अलग-अलग दिशाओं में रखने से ऊर्जा बिखर जाती है।
पुष्य नक्षत्र में स्थापित करना शुभ माना जाता है।
इसे साफ-सुथरी जगह पर रखें और रोज़ देखभाल करें।
बछड़े के साथ कामधेनु की मूर्ति घर में प्रेम और सौहार्द बनाए रखती है।

अगर इन नियमों का पालन किया जाए, तो कामधेनु गाय की मूर्ति आपके घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019