Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kedarnath Yatra: भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद

Asian News
Kedarnath Yatra
X

Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग: सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मंगलवार शाम भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मुनकटिया से डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिर गए, जिससे दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गई। इससे केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लग गया है।

Kedarnath Yatra: जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6:30 बजे बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। गनीमत से उस समय हाईवे पर वाहन नहीं थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोक दिया गया। दो मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू है, लेकिन बारिश और अंधेरा बाधा बन रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार सुबह 7 बजे तक मार्ग बहाल हो सकता है।

Kedarnath Yatra: मंगलवार को बारिश के बावजूद 2000 श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए, जबकि 1300 यात्री दर्शन कर लौट आए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019