Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kedarnath Dham Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, देखें वीडियो

Asian News
Kedarnath Dham Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, देखें वीडियो
X

केदारनाथ। Kedarnath Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट बुधवार 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले करीब 51 क्विंटल फूलों से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और दिव्य आभा से भर गया।

Kedarnath Dham Yatra 2026: कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष प्रार्थना भी की।

Kedarnath Dham Yatra 2026: इस दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अब अगले लगभग छह महीनों तक, यानी 22 अप्रैल से नवंबर तक, केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

Kedarnath Dham Yatra 2026: मंदिर प्रशासन ने फोन चलाने पर लगाया प्रतिबंध

इस बीच, केदारनाथ धाम की पवित्रता और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रद्धालु मंदिर के अंदर न तो फोटो खींच सकेंगे, न वीडियो बना सकेंगे और न ही रील रिकॉर्ड कर सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019