Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Katy Perry: अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने चूम ली धरती, बताया कैसा था 11 मिनट का सफर...

Dev Verma
Katy Perry: अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने चूम ली धरती, बताया कैसा था 11 मिनट का सफर...
X

Katy Perry: अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने चूम ली धरती, बताया कैसा था 11 मिनट का सफर…

Katy Perry: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड प्रोग्राम के तहत एनएस 31 मिशन में लोकप्रिय अमेरिकी गायिका कैटी पेरी समेत पांच महिलाओं के दल को पृथ्वी की सतह से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की सैर कराई गई। इस ऐतिहासिक यात्रा में कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म मेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आयशा बोवे शामिल थीं।

Katy Perry: सोमवार को न्यू शेफर्ड रॉकेट ने पृथ्वी से 100 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई हासिल की और कामरान लाइन को पार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। यह 11 मिनट की यात्रा थी, जिसमें से 4 मिनट अंतरिक्ष में बिताए गए। कैप्सूल के सुरक्षित धरती पर लौटने के बाद कैटी पेरी ने कैप्सूल से बाहर निकलकर धरती को चूमा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Katy Perry: मिशन से लौटने के बाद कैटी पेरी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए मां बनने के बाद दूसरा सबसे खास अनुभव है। उन्होंने इसे "बेहद अद्भुत" बताया और कहा कि वह इस पल को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी। इस यात्रा के साथ कैटी पेरी उन अमेरिकी महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सुरक्षित धरती पर लौटीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019