Kanker Breaking : 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Kanker Breaking : 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
कांकेर : Kanker Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीव्हीसीएम उत्तर बस्तर डिवीजन केएमएस प्रभारी सहित 07 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली – ये नक्सली रावघाट परतापुर एरिया कमेटी गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय थे। इनामी राशि – आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 32 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुनर्वास नीति का असर – सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। प्रोत्साहन राशि – पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।