Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कान्हा किसली नेशनल पार्क में नक्सली मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया

Naxalite Encounter
X

Naxalite Encounter

मंडला। मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित मंडला जिले में बुधवार सुबह कान्हा किसली नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हॉकफोर्स ने दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया।

मुठभेड़ सुबह 7 बजे शुरू हुई और सरही इलाके के भीरवानी गांव के पास हुई। मारी गई नक्सलियों की पहचान ममता और प्रमिला के रूप में हुई है। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की। मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019