Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bastar News : कांगेर नेशनल पार्क में हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार....

Bastar News : हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार....
X

Bastar News : हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार….

बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है यह सभी ग्रामीण कोटमसर गांव के रह ने वाले है और इन्होंने नजदीक ही जंगल में हिरण का शिकार किया था 15 किलो के हिरण को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान वन विभाग की टीम को मामले की भनक लग गई जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी तो कई लोग भाग खड़े हुए मौके से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं और पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश कर रहे है ।

लंबे समय बाद कांगेर नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा इस तरह के शिकार का मामला सामने आया है दर असल पिछले कुछ समय से कांगेर नेशनल पार्क के अंदर बनाए गए डियर पार्क में घायल हिरन और अन्य जानवर रखे जाते हैं जब यह स्वस्थ हो जाते हैं तो इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है गौरतलब है कि हाल ही में यूनेस्को ने कांगेर नेशनल पार्क के डुमरारास को इको टूरिज्म में बेहतर काम करने के लिए पुरस्कार दिया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019