Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kamayani Express : कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना....मचा हडकंप..... पूरे स्टेशन पर अलर्ट जारी

Kamayani Express : कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना....मचा हडकंप..... पूरे स्टेशन पर अलर्ट जारी
X

Kamayani Express : कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना….मचा हडकंप….. पूरे स्टेशन पर अलर्ट जारी

सागर : Kamayani Express : कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना से क्षेत्र में मची सनसनी बीना जंक्शन पर डॉग स्क्वाड समेत रेलवे पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल समेत बड़ी मात्रा में पहुंची सर्चिंग टीम 2 घंटे से चल रही सर्चिंग पूरे स्टेशन पर अलर्ट जारी कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोक दिया।

Kamayani Express : सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान

बम की सूचना के बाद रेलवे पुलिस बल (RPF), स्थानीय पुलिस, और डॉग स्क्वाड की टीमों ने स्टेशन पर सुरक्षा घेरा बना लिया। ट्रेन और स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।बम की सूचना के बाद यात्रियों को ट्रेन से उतारकर स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने यात्रियों को शांत रहने की अपील की।

तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और तीन घंटे से ट्रेन और स्टेशन परिसर की सघन जांच चल रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019