Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कलयुगी मां ने दो बेटियों की बेदम की पिटाई, छोटी बेटी की मौत, खुद भी पिया फिनाइल

कलयुगी मां ने दो बेटियों की बेदम की पिटाई, छोटी बेटी की मौत, खुद भी पिया फिनाइल
X

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के लालबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मां, निशा साहू (32 वर्ष), ने अपनी दो मासूम बेटियों, अमृता (10 वर्ष) और नम्रता (2 वर्ष 8 महीने), की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद खुद फिनाइल पी लिया। इस घटना में छोटी बेटी नम्रता की मौत हो गई, जबकि निशा और बड़ी बेटी अमृता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बुधवार दोपहर की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि निशा ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि निशा के पति, सुमित साहू, जब काम से घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर उन्हें अपनी पत्नी और दोनों बेटियां बेहोश हालत में मिलीं। सुमित ने अपने साले और पड़ोसियों की मदद से उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नम्रता को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तफ्तीश में जुट गई है। इस दुखद घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019