Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kalagarh Pauri Garhwal : अब यूजेवीएनएल में करोड़ों रूपए के ईपीएफ घोटाले की गूंज

Kalagarh Pauri Garhwal
X

Kalagarh Pauri Garhwal

Kalagarh Pauri Garhwal : कालागढ़ : यूजेवीएनएल का एक और बड़ा घोटाला सामने आया है।आपको बता दें कि मामला बेहद संवेदनशील तथा मजदूरों के करोड़ों रूपए ईपीएफ से जुड़ा हुआ है।

ईपीएफ घोटाले में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से मजदूरों के ईपीएफ का करोड़ों रूपए डकारने का आरोप है। करोड़ों के ठेकों में मात्र कुछ ही रूपए ईपीएफ में जमा करने का मामला है।

ठेकेदारों द्वारा मजदूरों की एवज में अपने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के नाम पर ईपीएफ जमा किए जाने का आरोप लगाया गया है। श्रमिक नेता ने ईपीएफ घोटाले की जांच के लिए पीएमओ को पत्र लिखा।

Raas Garba 2024 In Raipur : ललित महल में 5 से 8 अक्टूृबर रहेगी गरबा की धूम, बड़े-बड़े दिग्गज होंगे एक साथ एक जगह…फ्री पास के लिए यहां करें संपर्क

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र में ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों द्वारा मजदूरों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया गया है। यूजेवीएनएल के ईपीएफ घोटाले की गूंज पीएमओ तक पंहुच गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019