Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

काकद्वीप : बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को छह नावों सहित रिहा करेगा....

काकद्वीप : बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को छह नावों सहित रिहा करेगा....
X

काकद्वीप : बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को छह नावों सहित रिहा करेगा….

काकद्वीप (पश्चिम बंगाल): बांग्लादेश ने तीन महीने से जेल में बंद 95 भारतीय मछुआरों को उनके छह नावों के साथ रिहा करने का निर्णय लिया है। इस फैसले पर दोनों देशों के बीच कई दौर की चर्चाएँ हुईं। हालांकि, मछुआरों के परिवार इस प्रक्रिया में सरकार की उदासीनता को लेकर आलोचना कर रहे थे।

कुछ दिन पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में बंद एक दर्जन मछुआरों की शीघ्र रिहाई की बात कही थी, जिसके बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेष मछुआरों को रिहा करने का फैसला लिया।

ये मछुआरे बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबंद क्षेत्र के काकद्वीप के रहने वाले हैं। तीन महीने पहले मछली पकड़ने के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भटक गए थे, जिसके बाद बांग्लादेश की नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से उनके परिवार उनके रिहाई की मांग कर रहे थे।

हालांकि, बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की समस्या के कारण रिहाई में देरी हो रही थी, लेकिन ममता बनर्जी की मांग ने मछुआरों के परिवारों में उम्मीद जगाई थी।

काकद्वीप के विधायक मंटूराम पाखिरा ने कहा कि बांग्लादेश द्वारा 95 मछुआरों को रिहा करना मछुआरों के परिवारों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि उन्हें अब यह विश्वास है कि सरकार उनके साथ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019