Kaho Na Pyaar Hai 2: ‘कहो ना प्यार है 2’ को लेकर बड़ी अपडेट, अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन...

Kaho Na Pyaar Hai 2: ‘कहो ना प्यार है 2’ को लेकर बड़ी अपडेट, अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन…
Kaho Na Pyaar Hai 2: ‘कहो ना प्यार है 2’ को लेकर बड़ी अपडेट, अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन…
Kaho Na Pyaar Hai 2: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया गया, जिससे फैंस ने एक बार फिर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को बड़े पर्दे पर एंजॉय किया।
क्या बनेगा ‘कहो ना प्यार है’ का सीक्वल?
फैंस लंबे समय से फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं और अब इस पर अमीषा पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अमीषा से जब पैपराजी ने पूछा कि क्या ‘कहो ना प्यार है’ का सीक्वल बनेगा? तो उन्होंने कहा—
“राकेश अंकल से पूछो, ऋतिक से पूछो। बनना तो चाहिए, ऑडियंस को तो चाहिए।”
अमीषा के इस बयान ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का सीक्वल बन सकता है।
Kaho Na Pyaar Hai 2: ऋतिक और अमीषा की जोड़ी बनी थी सेंसेशन
साल 2000 में रिलीज हुई ‘कहो ना प्यार है’ ने ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल को ओवरनाइट स्टार बना दिया था। इस पर बात करते हुए अमीषा ने कहा—
“हम एक नॉर्मल लड़का-लड़की से सीधे सेंसेशन बन गए। रोहित और सोनिया देश के क्रश बन गए। लोगों ने इन किरदारों को अपने दिलों में बसा लिया था। यह बस एक सपने जैसा अनुभव था।”
फिल्म के सीक्वल पर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अमीषा के बयान के बाद फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कोई बड़ी अपडेट सामने आ सकती है।


